दुर्ग : पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। थाने के हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।
दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से हड़कंप, कुंदरापारा में पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट











