RAIPUR : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों के संचालन का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक लता उसेंडी ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के साथ बीएड और डीएलएड की पढ़ाई को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से सवाल किए।
विधानसभा में उठा बीएड पाठ्यक्रम का मुद्दा, चार वर्षीय कोर्स लागू करने की तैयारी, प्रदेश में अभी एक भी पात्र कॉलेज नहीं











