छत्तीसगढ़ : दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने से परेशानी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय बने रहने और कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और यलो चेतावनी, नदी-नाले उफान पर











