छत्तीसगढ़ : आबकारी आरक्षक के पद पर चयनित होने के बावजूद समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि बार-बार अवसर देने के बाद भी अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग नहीं की, जिसके चलते नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।
सरकारी नौकरी मिली, फिर भी नहीं पहुंचे ड्यूटी पर… आबकारी विभाग ने 29 आरक्षकों की नियुक्ति की रद्द, अब होगी नई भर्ती












