छत्तीसगढ़ : राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से बुधवार का दिन अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की 53वीं कैबिनेट बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक प्रस्तावों और विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
साय कैबिनेट की अहम बैठक आज …कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, भाजपा भी चुनावी रणनीति पर करेगी मंथन












