छत्तीसगढ़ : जांजगीर चांपा जिले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। रकम दोगुनी करने और भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और बैंक चेकबुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।










