नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बावजूद देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार, 25 जुलाई 2026 के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने नई कीमतें जारी कर दी हैं और लगातार कई सप्ताह से ईंधन की दरें स्थिर बनी हुई हैं।हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया था। हालांकि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसका असर फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ी खबर…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी नहीं मिली राहत…जानिए आज आपके शहर में क्या हैं नए रेट











