महाराष्ट्र : शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई ठाणे पुलिस की टीम ने की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार सुबह बिहार में दबिश देकर बिजेंद्र गुप्ता को अपनी हिरासत में लिया।
TET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार से पकड़ा गया कथित मास्टरमाइंड













