Tilak Varma: भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से शानदार छाप छोड़ी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने महज 29 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाकर भारत की पारी को दमदार अंत दिया। उनकी पारी में 5 चौके और 3 लंबे छक्के शामिल रहे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 206.90 रहा।
तिलक वर्मा का बल्ला फिर गरजा, कुछ ही गेंदों में पलट दिया मैच, जिम्बाब्वे के गेंदबाज हुए बेबस










