नारायणपुर :दुर्गम इलाके में आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के जवानों ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। बेनूर क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव धुरबेड़ा में रहने वाली 22 वर्षीय गर्भवती महिला सुधी मंडावी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।स्थिति गंभीर थी, लेकिन खराब मौसम ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। लगातार बारिश के कारण गांव तक जाने वाले रास्ते कीचड़ से भर गए थे, वहीं कई नाले उफान पर थे। ऐसे हालात में एंबुलेंस का गांव तक पहुंच पाना संभव नहीं था।
जब रास्ते बने चुनौती, तब जवानों ने निभाया फर्ज से बढ़कर इंसानियत का रिश्ता











