छत्तीसगढ़ : मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
CG Weather Today: अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ पर भारी, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, रायपुर में भी बरसेंगे बादल












