सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को पिकनिक का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब एक युवक झरने में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे।
दमाऊधारा झरने में बड़ा हादसा: पिकनिक के दौरान तेज बहाव में बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी











