छत्तीसगढ़ : चर्चित CSMCL ओवरटाइम घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले के आरोपी अनवर ढेबर से जुड़े सहयोगियों के तीन ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सबूत मिलने का दावा किया गया है।EOW के अनुसार, शुरुआती जांच में मिले दस्तावेजों से संकेत मिले हैं कि कथित घोटाले से जुटाई गई अवैध रकम का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया हो सकता है। अब जांच एजेंसी इन दस्तावेजों के आधार पर पैसों के लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है।
CG News: CSMCL ओवरटाइम घोटाला मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज











