अगर आप सोने के गहने गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको नई व्यवस्था का सामना करना पड़ सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा का मानना है कि देश का गोल्ड लोन बाजार बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश करने वाला है। नए नियम लागू होने के बाद लोन लेने और चुकाने की प्रक्रिया पहले जैसी नहीं रहेगी। साथ ही फंसे हुए कर्ज यानी एनपीए बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
गोल्ड लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, जल्द बदल सकते हैं नियम, हर महीने देनी पड़ सकती है EMI










