बिलासपुर : केंद्रीय जेल में एक बंदी की मौत से जुड़ा मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तथा गृह सचिव को व्यक्तिगत रूप से जवाब देने के लिए तलब किया है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को 4 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जेल में मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव से मांगा जवाब; मुआवजे पर भी उठाए सवाल











