बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के निर्देश पर ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ अभियान के प्रभावी संचालन के लिए हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के सचिव रूपनारायण पठारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं निचली न्यायिक सेवा के सात न्यायिक अधिकारियों को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) का लाभ भी स्वीकृत किया गया है।
हाई कोर्ट के दो अहम फैसलों से बदली प्रशासनिक तस्वीर, एक अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो सात ज्यूडिशियल अफसरों को मिला करियर लाभ











