रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए खर्च बढ़ गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रदेश के 10 प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की संशोधित दरें लागू कर दी हैं।नई दरें 1 अगस्त से प्रभावी हो गई हैं। इसके बाद कार, हल्के वाहन, बस और भारी वाहनों से सफर करने वालों को पहले की तुलना में अधिक टोल शुल्क देना पड़ रहा है।
हाईवे पर सफर करने वालों की जेब पर बढ़ा बोझ, छत्तीसगढ़ के 10 टोल प्लाजा पर नए रेट लागू, जानिए कहां कितना बदला शुल्क










