छत्तीसगढ़ : राजनीति से दुखद समाचार सामने आया है। रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार











