Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज मामूली मजबूती दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में दाम दबाव में नजर आए, लेकिन दिन खत्म होते-होते बाजार में तेजी लौट आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 42 रुपये महंगा होकर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यदि आप आज सोने के गहने खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ताजा कीमतों की जानकारी जरूर देख लें।
दिल्ली में कितना है सोने का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
पटना में भी बढ़े गोल्ड के दाम
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। यहां कीमत में 32 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
मुंबई में भी जारी रही तेजी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां भी दाम में 32 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि पिछले कारोबारी सत्र में भी सोना 315 रुपये चढ़कर 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
लखनऊ में सबसे अधिक बढ़े दाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सोने की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। यहां 24 कैरेट सोना 56 रुपये महंगा होकर 1,52,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,39,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
आखिर क्यों लगातार मजबूत हो रहा है सोना
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों को कई बड़े कारक समर्थन दे रहे हैं। चीन का केंद्रीय बैंक लगातार अपने स्वर्ण भंडार में इजाफा कर रहा है और पिछले 20 महीनों से नियमित रूप से सोने की खरीद कर रहा है। इसके अलावा मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर घरेलू कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।












