Special Train: पश्चिम मध्य रेल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने इस रूट से गुजरने वाली 9 स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित रूप से चलाने का फैसला किया है। इनमें 4 अमृत भारत एक्सप्रेस और 5 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। नियमित सेवा शुरू होने के साथ इन ट्रेनों को नए नंबर दिए जाएंगे, जिससे यात्रियों को स्थायी समय-सारणी और यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सुविधा मिल सकती है।
9 स्पेशल ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत और आसान होगा सफर का प्लान













