न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को मिली राजस्थान हाईकोर्ट की जिम्मेदारी
वहीं, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद दोनों उच्च न्यायालयों में नेतृत्व स्तर पर बदलाव होगा।
26 वर्षों से अधिक का कानूनी अनुभव
न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा ने 7 फरवरी 1988 को ओडिशा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्हें सिविल, सेवा, आपराधिक और संवैधानिक कानून समेत कानून के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 26 वर्षों का अनुभव प्राप्त है।अपने कानूनी करियर के दौरान उन्होंने राज्य सरकार और ओडिशा लोक सेवा आयोग के लिए अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दीं।
कई महत्वपूर्ण संस्थानों के लिए कर चुके हैं वकालत
न्यायमूर्ति महापात्रा ने विभिन्न प्रमुख संस्थानों और संगठनों का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, क्योंझर, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे संस्थान शामिल हैं।
2015 में बने थे ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश
कानून के क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा को 17 अप्रैल 2015 को ओडिशा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।अब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति को न्यायिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।