Advertisement Carousel

महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े लोग, अब मध्यप्रदेश के लिए आगे बढ़ेंगे पदयात्री

66 वें दिन शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल

गांधी बोले- भारत को बांटा नहीं जा सकता

मुंबई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार 12 नवंबर को फिर से शुरू हो गई। 66वें दिन राहुल गांधी के नेतृत्व में हिंगोली के शेवाला गांव से यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा आरती गांव, पारडी मोड़ बस स्टैंड और कलामनुरी जिला परिषद हाई स्कूल मैदान से होकर गुजरी।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का संदेश यह है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यह यात्रा श्रीनगर में समाप्त होगी और हम यह संदेश देंगे कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यात्रा का यही उद्देश्य है।

 

उन्होंने कहा कि भारत में तीन-चार अरबपति हैं। वे जो चाहे कर सकते हैं। उन्हें जो भी व्यवसाय चाहिए, वे कर सकते हैं चाहे हवाई अड्डा, बंदरगाह, सड़क, बुनियादी ढांचा, दूरसंचार या बैंकिंग हो, लेकिन देश के युवा नौकरी चाहते हैं तो उन्हें यह नहीं मिलती।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इससे पहले यह यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलो में 382 किमी की दूरी तय करेगी।

राहुल समेत भारत यात्री आज करेंगे

विश्राम, कल फिर शुरू होगी यात्रा

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों में यात्रा कर चुकी है। बता दें, बीते सात नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था।

https://www.bharatjodoyatra.in/bharat-jodo-diary-12-november-2022/

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। बीते 66 दिनों से राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि, आज यानी रविवार को राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री आराम करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक दिन के विश्राम के बाद सोमवार को यह यात्रा हिंगोली जिले के कलामनुरी से वाशिम तक जाएगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने कलामनुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भारत को न ही विभाजित किया जा सकता है और न ही हम इस देश में नफरत फैलने देंगे। इस दौरान उन्होंने वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा एयरबस जैसे मेगा प्रोजेक्ट को गुजरात में स्थानांतरित करने पर भी राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों में यात्रा कर चुकी है।

बता दें, बीते सात नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश करेगी। इससे पहले महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।