बिलासपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। इस हादसे में 1 महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में लगभग 50 मजदूर सवार थे।
हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। मजदूर रोपा लगाने के लिए खेत जा रहे थे। तभी बिल्हा के सरवानी के पास बड़ा हादसा हो गया। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।











