Advertisement Carousel

Amit Shah on Election Result 2024: चुनावी नतीजों के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट, जानें क्या कहा

Amit Shah on Election Result 2024: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। देश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभार जताया है। अमित शाह ने कहा, कि प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व में NDA को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका देने के लिए देश की जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूं। लगातार तीसरी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के साथ है।

भाजपा को तीसरी बार मिली यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। इस जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda और देश के हर भू-भाग में मेहनत करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हूं। भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूँजी हैं। आप सभी ने जिस परिश्रम से उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक गली-गली, घर-घर जाकर मोदी जी के लिए जनता का आशीर्वाद माँगा है, वह सचमुच सराहनीय है। मैं आप सभी को इस भगीरथ प्रयास के लिए मनपूर्वक शुभकामनाएँ देता हूं।

पीएम मोदी ने भी चुनाव परिणाम के बीच सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए मतदाताओं और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने लिखा हैं, ‘लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है! यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं जनता जनार्दन को इस स्नेह के लिए नमन करता हूँ और उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि हम पिछले दशक में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किए गए अच्छे काम को जारी रखेंगे।’