Advertisement Carousel

दंतेवाड़ा में गुस्से से युवक ने स्कार्पियो में लगा दी आग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

दंतेवाड़ा। जिले से बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक युवक ने गुस्से में आकर गाड़ी में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार परिवार में चल रही बहस के बीच विवाद ऐसा बढ़ गया कि युवक को अचानक तेज गुस्सा आ गया। इसके बाद बाहर आया और घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो वाहन में लगी आग देखते ही देखते घरों को अपने चपेट में लिया और सब कुछ जलाकर खाक कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बचेली के आरई कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को आरईएस कालोनी में रहने वाले टंडन परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और घर के एक युवक ने बाहर खड़ी स्कार्पियो में आग लगा दी। स्कार्पियो में लगी भीषण आग की लपटों ने आसपास के घरों को अपने चपेट में ले लिया। देर रात दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई पर आग पर काबू पाने से पहले ही स्कार्पियो सहित लाखों के सामान जलकर खाक हो गए। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।