Advertisement Carousel

मर्यादा पुरुषोत्तम के ननिहाल में कल स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आगमन, भव्य स्वागत की तैयारी में जुटी श्रद्धालु

रायपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महा तपस्वी परम पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का मंगल पदार्पण सोमवार को शाम 4 बजे माना विमानतल पर होगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वामी जी की अगवानी करेंगे।

माना एयरपोर्ट आगमन के पश्चात स्वामी कैलाशानंद गिरी जी सीधे राजधानी रायपुर के स्वर्णभूमि स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की गई है।

बताया गया है कि माना विमानतल पर स्वामी जी पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्वर्णभूमि क्षेत्र सहित पूरी राजधानी रायपुर को सजाया गया है। श्रद्धालुओं में स्वामी जी के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।