Advertisement Carousel

FIR on Aijaz Dhebar: कांग्रेस के प्रदर्शन मामले को लेकर बड़ा एक्शन, एजाज ढेबर पर FIR, लगे हैं ये गंभीर आरोप

रायपुर: FIR on Aijaz Dhebar मेयर एजाज ढेबर पर FIR की गई है। 24 जुलाई को हुए आंदोलन को लेकर एजाज ढेबर, आशीष द्विवेदी समेत कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है बिना अनुमति विधानसभा घेराव के लिए रास्ता बाधित किया गया। साथ ही पुलिस से गाली-गलौच और मारपीट की गई।

FIR के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन की अनुमति के बगैर विधान सभा घेराव के करने के लिए साहू रास्ता बाधित किया। आंदोलन के दौरान लाउड स्पीकर के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने,भीड़ को गैर कानूनी करार देने के बावजूद, ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस बल के साथ बदसलूकी की गई। सरकारी काम में बाध डालने पर थाना सिविल लाइन में धारा 191(2), 296 समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस से जमकर हुई थी झूमाझटकी

FIR on Aijaz Dhebar वीडियो में दिख रहा है कि, एजाज ढेबर को उनके सहयोगी उठाकर आगे ले आते नजर आ रहे हैं। इस पर एक पुलिसकर्मी उनको हाथों से रोकता है। इसके बाद ढेबर उस पुलिसकर्मी का हाथ पीछे धकेलते हुए उसे गुस्से में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस कर्मी और ढेबर में झूमाझटकी भी होती है।

बीजेपी ने उठाए थे सवाल

महापौर एजाज ढेबर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मेयर और एक पुलिसकर्मी के बीच जमकर झड़प हो रही है। बीजेपी ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट कर इसे कांग्रेस का असली चला चेहरा और चरित्र बताया है। प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि, यह बड़े दुख की बात है कि रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर रहे थे। उसके बाद भी फोटो में दिखने, नाम चढ़ाने के लिए कहीं हाथ में चोट आने तो कहीं पेट दर्द की नौटंकी करते दिखे। जनता से निर्वाचित नेता कानून व्यवस्था को ऐसी नौटंकी करने के लिए अगर अपने हाथ में लेंगे, तो जनता के बीच क्या संदेश जाएगा।