Advertisement Carousel

नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा…बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट – देखें किनके-किनके नाम पर लगी मुहर

राज्यसभा चुनाव 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. नितिन नवीन मौजूदा वक्त में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनकी उम्मीदवारी बिहार में पार्टी की बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है. बता दें कि, पहली लिस्ट में भाजपा की ओर से सिर्फ नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि राज्यसभा के लिए 37 सीटों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में जल्द भाजपा की ओर से और प्रत्याशियों के नामों का एलान भी किया जाएगा।

भाजपा ने पहली सूची की जारी

भाजपा ने पहली सूची की जारी बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार के साथ पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।