Advertisement Carousel

बड़ा हादसा : पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी, बस 15 की मौत, कई लोग घायल भी…

भोपाल। मध्य प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर मिली है। खरगोन जिले में एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल लाया गया है। मृतकों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं। दरअसल, बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। सरकार में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राशि देने का एलान किया है।

जानकारी के अनुसार बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। वह दंसवा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की थी थी, जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है। बस ओवरलोड थी।

इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यहां से रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वो दादागिरी करने लगते हैं।

चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा

खरगोन बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मध्य प्रदेश सरकार ने चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी और घायलों का इलाज खुद करवाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार , जबकि अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।