रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए SANKALP थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश किया। इस बार बजट में प्रदेश के औद्योगिक विकास को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया है।
उद्योग क्षेत्र में प्रमुख घोषणाएं (CG Budget 2026-27):
कुल औद्योगिक विकास बजट: ₹1,750 करोड़
बस्तर और सरगुजा में खाद्य एवं कृषि-वन प्रसंस्करण के लिए सब्सिडी योजना: ₹100 करोड़
औद्योगिक इकाइयों के लिए पूंजी निवेश सब्सिडी: ₹750 करोड़
23 नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना: ₹250 करोड़
लैंड बैंक विकास के लिए प्रावधान: ₹200 करोड़
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना: ₹14 करोड़







