बिलासपुर. बिलासपुर जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मकान मालिक के घर खाली करने की बात से नाराज आरोपी पति ने अपना सारा गुस्सा अपनी पत्नी पर निकाला. बेरहमी से मारपीट करते हुए पत्नी की हत्या कर दी. मृतिक की पहचान 37 साल पुष्पलता यादव के रूप में हुई. पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है.
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर के करीब की बताई जा रही है. पुष्पलता अपने पति युवराज यादव के साथ नेहरू नगर MIG-33 में किराए के मकान में रहती थी. सुबह मकान मालिक ने उन्हें घर खाली के लिए कहा था. इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. आरोपी पति ने गाली देते हुए मामला मारपीट करने लगा. बाथरूम के पास उसने पत्नी का सिर जोर से पटक दिया. सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण पुष्पलता यादव की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस जुट गई है.
सिविल लाइन थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया कि मकान को 1 महीने के लिए किराए पर दिया गया था. रविवार को सुबह मकान मालकिन ने घर तोड़कर वापस बनवाने की बात कहकर घर खाली कराने की बात कही थी. मकान मालकिन और पत्नी की बात को आरोपी पति ने सुन ली. वह शराब के नशे में पति ने इसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद करने लगा. पति ने पत्नी से कहा कि उसने यहां एक महीने के लिए लाकर फंसा दिया है. फिर पत्नी से मारपीट करना शुरू कर दिया. इसी दौरान उसने बाथरूम के पास सिर को पटक दिया, जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है. आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.











