Advertisement Carousel

Cg Jobs: कृषि विभाग में निकली है इन पदों पर भर्ती, बस करना होगा आपको ऐसे आवेदन

Raipur Agriculture Department Recruitment 2023: महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरूद्ध सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र दिनांक 23/08/2023 शाम 5:30 बजे तक छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से आमंत्रित किए जाते है। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।

Read more: शादी की एल्बम देख भड़का पति, हनीमून बीच में ही छोड़ लौट आया घर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उद्यानिकी / कृषि / वानिकी / कृषि अभियांत्रिकी में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि।

2.प्रयोगशाला तकनीशियन पद के लिए:-
वेतन मेट्रिक्स – 25300-80500, लेवल- 06

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी. एस. सी. न्यूनतम 55% अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि अथवा बी.एस.सी. (उद्यानिकी / वानिकी / कृषि) / बी.एस.सी. (बायोटेक्नोलाजी) में स्नातक उपाधि।

3.सहायक ग्रेड-तीन पद के लिए:-
वेतन मेट्रिक्स – 19500-62200 लेवल-04

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता –

किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण।
किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री आपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण-पत्र।
हिन्दी कम्प्यूटर टायपिंग में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जायेगी)
4.भृत्य पद के लिए:-
वेतन मेट्रिक्स – 15600-49400, लेवल-01

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता – मान्यता प्राप्त मंडल से 05वीं कक्षा उत्तीर्ण।

Read more: चांद से ऐसी दिखती है हमारी धरती, चंद्रयान-3 ने भेजी तस्वीर, आप भी देखें

आयु सीमा:–
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 (अठ्ठारह) वर्ष से कम एवं 35 (पैंतीस वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी।

How To Apply For Raipur Agriculture Department Recruitment 2023
आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक से ही स्वीकार किये जायेंगे। अभ्यर्थी आवेदन पत्र सम्पूर्ण दस्तावेजों (स्वप्रमाणित छायाप्रति) को संलग्न कर कुलसचिव, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, कैम्प कार्यालय कृषक सभागार, इं.गां.कृ.वि.वि. परिसर, लाभांडी, रायपुर 492012 (छ.ग.) के पते पर भेजें। आवेदन पत्र के लिफाफे के उपर विज्ञापन संख्या एवं आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया जावें।