Advertisement Carousel

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में फिर बड़ी नक्सली घटना, नारायणपुर में ठेकेदार को मारी गोली, सुकमा में भी युवक का रेता गला

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने दिनदहाड़े नल जल योजना के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। ठेकेदार का ओरछा इलाके में सी मार्ट के आगे जनपद पंचायत के पास काम चल रहा था। बुधवार को नक्सली पहुंचे और ठेकेदार को गोली मार दी। अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में भी नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक युवक का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। शव और नक्सली पर्चे सड़क पर फेंका मिला। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है।