Advertisement Carousel

CG News : झाड़ियों में मिला युवक का शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

दुर्ग। कुम्हारी में एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने शव को देखते ही इसकी सूचना कुम्हारी थाना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दरअसल कुम्हारी के एक खाली प्लाट में अचानक बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों ने जब झाड़ियों के पास देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। फिर तत्काल लोगों ने इसकी सूचना कुम्हारी थाने की दी। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मर्ग कायम कर लोगों से पूछताछ शुरू की।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं मृतक की जेब से ट्रेन की टिकट बरामद हुई है, जो केसिंगा (ओड़िशा) स्टेशन की बताई जा रही है। इतना ही नहीं, शव के पास ही इंजेक्शन भी मिला है। प्रथम दृष्टया अत्यधिक नशीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, क्योंकि मृतक का नाम अब भी अज्ञात है।