Advertisement Carousel

CG Weather Update: प्रदेश में 4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, रायपुर में 35.4 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update : रायपुर. छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है. दिन और रात का पारा बढ़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. रविवार को रायपुर में मौसम सुहाना रह सकता है. बारिश की संभावना नहीं है, जिससे वीकेंड मनाने वालों के लिए राहत बने रहेगी.

प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस माना (रायपुर) में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. इस दौरान मौसम शुष्क रहा.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने लेटेस्ट मौसम अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यही से एक द्रोणिका विदर्भ तक, पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इस मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में 1 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है. प्रदेश में बंगाल के खाड़ी से निम्न स्तर पर नमी आने के कारण हल्के बादल छाए रहने की संभावना है.

रायपुर में संडे को मौसम का हाल ?

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.