Advertisement Carousel

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : मतदान के लिए मतदाताओं में गजब का उत्साह, फिर बनेगी ‘भरोसे की सरकार’, CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान..

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : रायपुर: आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

चुनाव पर सीएम भूपेश की प्रतिक्रिया

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। जनता के साथ नेता,मंत्री एवं अधिकारी भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। इस बीच सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज प्रथम चरण का चुनाव है। सुबह से ही प्रदेश के मतदाताओं में गजब का उत्साह देख रहा हूँ। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आपकी वोट रूपी आहुति प्रदेश में फिर से “भरोसे की सरकार” सुनिश्चित कर रही है। आप सब अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूती दें।

इन सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान

मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, कोटा।

इन सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुनी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट।