Advertisement Carousel

Chhattisgarh Big News : छत्तीसगढ़ में अब तक 91.07 लाख टन हुई धान की खरीदी, किसानों को 20,208 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

रायपुर: प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 91.07 लाख टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके बदले 20,208 करोड़रुपये से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर से धान खरीदी हो रही है।राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के दर से खरीदी होरही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय कालाभ मिलेगा। एक नवंबर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान 31 जनवरी तक बेचसकते हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल कीदर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रुपये मिलेगा। हालांकि, अभी तक इसे लेकर आदेश जारीनही हुआ है।

कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी

मार्कफेड के महाप्रबंधक दिलीप जायसवाल ने बताया कि नौ जनवरी की शाम तक की स्थिति में समर्थन मूल्य पर अब तक 18 लाख 3 हजार 762 किसानों से 91 लाख 7 हजार 487 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ–साथ कस्टम मिलिंग के लिएधान का निरंतर उठाव जारी है।

इस साल राज्य में 130 लाख टन धान खरीदी अनुमानित

अब तक 78 लाख 84 हजार 524 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। मिलरों ने 56 लाख 67 हजार 325 टन धानका उठाव किया है। इस साल राज्य में 130 लाख टन धान खरीदी अनुमानित है।