Chhattisgarh / रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने सरगुजा दौरे से मीडिया से चर्चा की। इस उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना सााधा। अरुण साव के विकास वाले बयान को लेकर सीए भूपेश ने कहा कि अरुण साव तरह-तरह के बयान दे रहे हैं, उनके बयान से लगता है, भाजपा में दो फाड़ हो चुका है। अरुण साव का विश्वास मोदी-शाह से हट चुका है। अब वह बुलडोजर की बात करते हैं, योगी आदित्यनाथ की बात करते हैं। अरुण साव अब विश्वास कर चुके हैं कि, मोदी शाह का जादू उतर चुका है।
Chhattisgarh : अब बुलडोजर की करते हैं बात
वहीं, कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर सीएम ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मौका नहीं मिला। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस का मॉडल पूरे देश भर में चर्चा में है, युवा, महिला , किसान के लिए जो योजनाएं हैं, उसकी देश में भी चर्चा है देश के बाहर भी हैं।
Chhattisgarh : सीएम भूपेश ने झीरम घाटी को लेकर बड़ा बयान
रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश ने झीरम घाटी को लेकर बड़ा बयान दिया। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि हमने एसआईटी का गठन किया, दो-तीन लोगों का नार्काे टेस्ट करेंगे सब कुछ सामने आ जाएगा। दो-तीन सवाल हैं जिसका उत्तर है, मुझे जानकारी है। सीएम ने कहा कि इतने सालों में घटनास्थल में थे उनका तक गवाही नहीं ले पाए, उनसे क्या उम्मीद करेंगे। एसआईटी गठन करते हैं तो कोर्ट चले जाते हैं, इसका मतलब दाल में कुछ काला है।
Chhattisgarh : ट्रेन रद्द होने से परेशानी बढ़ी, रेल मंत्री संज्ञान लें
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सीएम ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के राशि अनंतरण को लेकर कहा कि हितग्राहियों को राशि का अनंतरण किया गया। आदिवासी परब और छत्तीसगढ़ी परब योजना की राशि भी जारी की गई, पहली बार तीज त्योहारों के लिए सरपंच की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। ट्रेनों के रद्द होने को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि गर्मी के दिनों में लोग घूमने जाते हैं, ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों को जानकारी नहीं होने से घंटो प्लेटफार्म पर बिता रहे हैं। रेल मंत्री को इसे संज्ञान में लेना चाहिए।










