Advertisement Carousel

chhattisgarh breaking: डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री बघेल को लिखा पत्र, नशा से बचाने के लिए महिलाओं के साथ आंदोलन शुरूआत करने का किया आग्रह

kiranmayi_nayak

chhattisgarh breaking: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (Dr. Kiranmayi Nayak) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को आग्रह पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को नशे से बचाने के लिए वृहद आंदोलन की शुरूआत करने का आग्रह किया है।

read more: Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को देने जा रही बड़ी सौगात, इस दिन मिलेगी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त

Bhupesh Baghel

chhattisgarh breaking: Dr. Kiranmayi Nayak ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि नशा हमारे जीवन के लिए हानिकारक है। समाज के सभी वर्गो को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। हमारी सरकार आने के बाद आपने पुलिस और सरकार के माध्यम से मिलकर महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग महिला आयोग सबने मिलकर प्रयास किया है कि नशे पर रोक लग सके और इसका असर भी हुआ है।

read more: Mahatma Gandhi: 19 मार्च को बापू के प्रिय भजनों के बाद होगा सवालों से सामना, गांधी जरूरी क्यों..? पर वैचारिक आयोजन

chhattisgarh breaking: डॉ. नायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आपने महसूस किया होगा इसको जनआंदोलन में बदलने की आवश्यकता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि सभी तरह के नशे गांजा, भांग, जर्दा गुड़ाखु, तम्बाकु, शराब, गुटका, धुम्रपान, चरस, अफीम, स्मैक, कोकीन और ब्राउन शुगर का उपयोग से जनता को बचाने के लिए आमजनों विशेष रूप से महिलाओं के साथ जन आंदोलन की वृहद शुरूआत करें जिसका लाभ छत्तीसगढ़ महतारी के सभी लोगों को मिल सके।