Advertisement Carousel

मध्यप्रदेश और राजस्थान की तुलना में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील के पास है ज्यादा अचल संपत्ति, जानिए पूरा ब्यौरा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील के पास मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों की तुलना में कहीं ज्यादा संपत्ति है. आईएएस अधिकारियों द्वारा दी गई अचल संपत्ति की जानकारी केंद्र सरकार के निर्देश पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने पोर्टल पर अपलोड की है.

घोषित संपत्ति के आधार पर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील के पास करीब पांच करोड़ की संपत्ति है, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास चार करोड़ रुपए से थोड़ी ज्यादा की संपत्ति है. दोनों की तुलना में राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के पास लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति है.

1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकास शील ने 30 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने अमिताभ जैन का स्थान लिया. मूल रूप से यूपी के निवासी, शील पहले एडीबी (ADB) में कार्यरत थे, और छत्तीसगढ़ कैडर के एक अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्होंने पहले रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर के रूप में कार्य किया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील

कुल संपत्ति – 4 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपए

रायपुर में घर – 65 लाख रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त
रायपुर में रेसिडेंशियल प्लॉट – 28 लाख 50 हजार रुपए
देहरादून में पैतृक घर – 3 करोड़ रुपए, भाई के साथ संयुक्त
देहरादून में रेसिडेंशियल प्लॉट – 1 करोड़ रुपए, भाई के साथ संयुक्त

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन

कुल संपत्ति – 4 करोड़ 12 लाख 37 हजार 924 रुपए

भोपाल में लैंड – 60 लाख रुपए, पत्नी के नाम
नोएडा में फ्लैट – 79 लाख 99 हजार रुपए, पत्नी के साथ संयुक्त
भोपाल में घर – 2 करोड़ 72 लाख 38 हजार 924 रुपए

राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास

कुल संपत्ति – 10 लाख 30 हजार रुपए

सिकंदराबाद में घर – 5 लाख रुपए
हैदराबाद में फ्लैट – पुत्री के नाम