Advertisement Carousel

Chhattisgarh chunav voting 2023 : दिल्ली में बैठे अफसर कर रहे हैं छत्तीसगढ़ में हो रहे वोटिंग की निगरानी, 2431 बूथों का हो रहा लाइव प्रसारण

Chhattisgarh chunav voting 2023

रायपुर। Chhattisgarh chunav voting 2023: नक्सल प्रभावित 2,431 मतदान केंद्रों से मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इस वेब कास्टिंग की निगरानी केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली व रायपुर के निर्वाचन कार्यालय में बैठे अधिकारी कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि मतदान प्रक्रिया या बूथों में अभी तक किसी भी प्रकार की रूकावट या मतदान को प्रभावित करने वाली गतिविधियों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More : Chhattisgarh Phase 1 Voting : छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान जारी, सीएम भूपेश बघेल बोले- बस्तर में नक्सलवाद हटा पीछे 

बस्तर क्षेत्र में कुल 5,304 बूथों में चुनाव हो रहा है, जिसमें 46 प्रतिशत बूथों से सीधा प्रसारण हो रहा है। वेब कास्टिंग की सुविधा ऐसे बूथों में की गई है, जहां नक्सल गतिविधियों की आशंका है या जहां पिछले वर्ष काफी कम मतदान हुआ था। 5,304 मतदान केंद्रों में 719 सेक्टर आफिसर लगाए गए हैं, जो कि प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रक्रिया की जानकारी अपने रिटर्निंग आफिसर को उपलब्ध कराएंगे।

Read More : Chhattisgarh Voting Phase 1 : 20 सीटों में 4 घंटे में 22 प्रतिशत मतदान, पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- प्रथम चरण में कम से कम 14 सीट पर जीतेगी भाजपा 

कलेपाल व चांदामेटा गांव में पहली बार मतदान

बस्तर जिले के दो गांव कलेपाल और चांदामेटा के लिए यह मतदान विशेष महत्व रखता है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चांदामेटा और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलेपाल में मतदाता पहली बार अपने गांव में मतदान करने जा रहे हैं। मतदान दलों को रवाना करने के दौरान इन गांवों में मतदान संपन्न कराने वाले मतदान दलों को अधिकारियों ने विशेष तौर पर शुभकामनाएं दीं। गांव के लोगों ने भी अपने गांव में मतदान केंद्र बनने पर प्रसन्नता जाहिर की।