Advertisement Carousel

Chhattisgarh Election: चुनाव हारने के बाद टी एस सिंहदेव ने दिया चौंकाने वाला बयान…

CG Chunav 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने प्रचंड बहूमत से सत्ता को अपने कब्जे में किया। वहीं कांग्रेस की इस बड़ी हार के बाद दिग्गज नेताओं का लगातार एक के बाद एक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच टीएस सिंहदेव ने भी हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।

Read More : CM Face Of Chhattisgarh : BJP के ये नेता हैं सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार? नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा कि छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

Read More : CM Face Of Chhattisgarh : BJP के ये नेता हैं सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार? नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

आपको बता दें कि टीएस सिंहदेव महज 94 वोटों से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 94 वोटों से मात दी है। वहीं सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं।

Read More : CM Face Of Chhattisgarh : BJP के ये नेता हैं सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार? नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान…