Advertisement Carousel

CG Govt Holiday List: छत्तीसगढ़ सरकार ने किया छुटि्टयों का ऐलान, इन त्योहारों में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, देखें सूची

रायपुरः CG Govt Holiday List राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। यह तीन स्थानीय अवकाश 9 अगस्त को नांगपंचमी, 02 सितम्बर को पोला और 11 अक्टूबर को महानवमी त्यौहार के लिए घोषित किया गया है।

Read More : Raipur News: आयुर्वेद कालेज हास्पिटल में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आज, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में है कारगर 

यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा। स्थानीय अवकाश से संबंधित आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर द्वारा जारी कर दिया है।