Advertisement Carousel

Chhattisgarh Ministers Oath Ceremony : आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल पांचवीं बार बने मंत्री, जानिए राजनीतिक सफर…

Chhattisgarh Ministers Oath Ceremony : रायपुर: आठवीं बार विधायक बने बृजमोहन अग्रवाल पांचवीं बार मंत्री बने हैं. अविभाजित मध्यप्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं. और अब विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के सदस्य बने हैं.

2023 विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को रिकार्ड 67,919 मतों के अंतर से हराया. बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्य प्रदेश में भी पटवा सरकार में मंत्री का पद संभाल चुके हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है.


बृजमोहन अग्रवाल का जन्म एक मई 1959 को रायपुर में हुआ था. कामर्स व आर्ट्स दोनों विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने एलएलबी की डिग्री भी ली है. अग्रवाल ने मात्र 16 साल की उम्र में ही 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ले ली थी.

वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे. 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने. 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे. 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए. वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे. इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे विधायक चुने गए.

Read More: बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल और रामविचार नेताम ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें LIVE