रायपुरः Chhattisgarh Voting Phase 1 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।
Chhattisgarh Voting Phase 1 छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले अपने आवास पर पूजा की। पूर्व सीएम ने कहा, भाजपा कम से कम 14 सीट पर जीतकर प्रथम चरण में आ रही है। फेज 1 भी अच्छा रहेगा, फेज 2 भी अच्छा रहेगा और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भूपेश बघेल को ईडी का डर इसलिए है, क्योंकि अपराध किया है। अगर आपने भ्रष्टाचार नहीं किया है तो फिर क्यों डरना?
चार घंटे में कुल 22.18 प्रतिशत मतदान
Chhattisgarh Voting Phase 1 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 सीटों पर हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में 22..18 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 9.93 प्रतिशत वोट पड़े थे वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुने से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 22.18 प्रतिशत मतदान हो गया। कांकेर में सबसे ज्यादा 34.65 प्रतिशत तो बीजापुर में सबसे कम 9.11 प्रतिशत मतदान हुआ।











