Advertisement Carousel

Cg monsoon news : छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, इन इलाकों में हो सकती है बरसात, जानें मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक बरसने के बाद बारिश फिर थम गई है। तेज धूप के कारण प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक देश में कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है, जो अगले दो-तीन दिन तक अच्छी बारिश ला सके। इस वजह से मानसून ब्रेक के हालात बन गए हैं।

बारिश नहीं होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है और नमी तेजी से घट रही है। गर्मी और उमस ने एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम का यह हाल मंगलवार को भी बना रहेगा हांलाकि बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन बाकी जगहों पर तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

Read more : Raksha bandhan : रक्षाबंधन पर 700 साल बाद ऐसा महायोग, रखना होगा इन चीजों का ध्यान

रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस धमतरी में था। इसके बाद जांजागीर जिले में 33.9 डिग्री टेम्परेचर रहा। महासमुंद में 33.3 डिग्री तापमान रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2, बिलासपुर में 33.0, पेण्ड्रारोड में 32.4, अंबिकापुर में 29.5, जगदलपुर में 31.1, दुर्ग में 33.8 और राजनांदगांव में 33 डिग्री सेल्सियस था। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस और रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को दिनभर धूप खिली रही। नमी 77 – 58 प्रतिशत के बीच रही। बीती रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस था।

इन इलाकों में हुई बारिश
लोहांडीगुड़ा – 2 सेंटीमीटर, सुकमा, महासमुंद, जगदलपुर – 1 सेंटीमीटर और कुछ जगहों पर इससे भी कम बारिश हुई है।

Read more : Cgvyapm bharti: छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, व्यापम में निकली है इन पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई


अब जिलेवार जानिए मौसम का हाल

रायपुर – हल्के बादल रह सकते हैं। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
बिलासपुर – जिले में गर्मी और उमस का माहौल है,हांलाकि सोमवार को तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है लेकिन आज तापमान बढ़ने के आसार हैं।
धमतरी – रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी जिले का ही रहा यहां 34.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्थानीय प्रभाव से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
गरियाबंद – आज यहां का मौसम शुष्क रहेगा, तेज धूप रहेगी। बारिश की संभावना कम है।
दुर्ग – तेज धूप और उमस के हालात हैं। मंगलवार को भी यहां मौसम साफ रहेगा और तापमान भी बढ़ने की संभावना है।


बालोद – बादल पूरी तरह से छंट गए हैं, अब उमस और गर्मी परेशान कर सकती है।
बीजापुर – बीजापुर जिले में लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन अब बादल छंटने से उमस और गर्मी बढ़ेगी।
दंतेवाड़ा – आज जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।
सुकमा – जिले में आज कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अंबिकापुर – यहां मौसम शुष्क रहेगा बारिश की संभावना नहीं है।

Read more : Parking free : रायपुर का मल्टीलेवल पार्किंग रहेगा फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क, जाम की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा


जानें मानसून का हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका हिमालय की तराई में है। अभी मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके असर से प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में तथा इससे लगे जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।