Advertisement Carousel

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम सीएम हिमंत बिस्वा पर किया पलटवार, बोले-अगर वो मुंडन करवाएंगे तो मैं मानूंगा हिंदू है

Chhattisgarh News: हिंदुत्व के मुद्दे पर दो राज्यों के मुख्यमंत्री आपस में भिड़ गए हैं. पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को हिंदू होने की पुष्टि के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अयोध्या ले जाने का चैलेंज दिया. अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने पलटवार किया है. सीएम भूपेश बघेल ने हिमंत बिस्वा शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तक के हिंदू होने पर सवाल खड़ा कर दिया है.

Read more :Ajab Gajab : ये हैं दुनिया की सबसे अनोखी नाइन, जो कपड़े खोलकर काटती है बाल, कस्टमर भी हैरान 

 

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के सीएम के चैलेंज पर जवाब देते हुए कहा कि ”असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा हिंदू हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिंदू. हमारे हिंदू धर्म के आधार पर माता या पिता की मृत्यु हो जाए तो पुत्र को बाल( मुंडन संस्कार) देना होता है. लेकिन पीएम मोदी तो सर मुड़ाए नहीं तो सीएम हिमंत से मैं कहना चाहूंगा कि नरेंद्र मोदी का मुंडन करवा लें. माता के निधन के बाद अभी तक नहीं कराया है. अगर वो मुंडन कराएंगे तो मैं हिमंत बिस्वा सरमा को हिंदू मानूंगा.”

Read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय, इन जिलों में होगी अगले 3 दिनों तक बारिश, जानें मौसम का हाल 

 

 

 

विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व बड़ा चुनावी मुद्दा

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी, कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है तो कांग्रेस भी सत्ता में जमे रहने के लिए जोर लगा रही है. वहीं इस विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व का मुद्दा काफी चर्चा में है. कांग्रेस लगातार भगवान राम के ननिहाल के रूप में छत्तीसगढ़ को देश में पेश कर रही है. भगवान राम के वनवास के समय छत्तीसगढ़ के जिन स्थानों पर उनका ठहरा हुआ था उन इलाकों को ‘राम वन पथ गमन’ के रूप में विकसित किया जा रहा है. वहीं बीजेपी, कांग्रेस सरकार पर गौ माता के नाम पर राजनीति करने आरोप लगा रही है.

 

 

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h