Advertisement Carousel

CM बघेल ने कराया कन्या भोजन, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई…

cm bhupesh

रायप CM Baghel made girls eat at his residence: आज पूरे देश में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है, इस क्रम में छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम बघेल ने सीएम हाउस में रामनवमी का पर्व मनाया, इस दौरान अपने निवास में कन्या पूजन कर बालिकाओं को भोजन कराया और आर्शीवाद लिए। सीएम भूपेश बघेल ट्विटर पर कन्या भोज की कुछ तस्वीरें शेयर किए है।

CM Baghel made girls eat at his residence: अपनी पत्नी के साथ सीएम भूपेश बघेल ने कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर और तिलक लगाकर पूजा-अर्चना किया। उन्हें भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं। यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया।