Advertisement Carousel

CM Bhupesh Baghel ने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का किया भूमिपूजन, इसमें 15 करोड़ रुपए खर्च होगी, इससे एक हज़ार महिलाओं को मिलेगा रोजगार…

रायपुर। आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात का आयोजन किया है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन किया। शहरी आजीविका आवर्धन के लिए महिला गारमेंट फैक्ट्री में कोई भी महिला जिन्हें बेसिक टेलरिंग का ज्ञान है, ऐसी महिलाएं यहां काम कर सकेगी। यहां सिलाई कार्य सीखने की इक्छुक महिलाओं को यहां ट्रेनिंग के बाद कार्य दिया जाएगा, इसकी कुल लागत करीब 15 करोड़ रुपए होगी। रायपुर निगम इस फैक्ट्री को पीपीपी मॉडल पर संचालित करेगा।

CM Bhupesh Baghel : गारमेंट फैक्ट्री में 1000 सिलाई मशीने

CM Bhupesh Baghel : गारमेंट फैक्ट्री में 1000 सिलाई मशीने

CM Bhupesh Baghel : गारमेंट फैक्ट्री में 1000 सिलाई मशीने

शहरी आजीविका आवर्धन हेतु रायपुर नगर निगम द्वारा महिला गारमेंट फैक्ट्री स्थापना कार्य रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। इस गारमेंट फैक्ट्री में 1000 सिलाई मशीने लगाकर अपनी मेहनत व शासन के सहयोग से कपड़ों का एक ऐसा ब्रांड तैयार करेंगे, जिससे महिलाओं को रोजगार के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इसके तहत योजनाबद्ध ढंग से कपड़ों की फैक्ट्री तैयार करने के लिए महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :Jashpur में 15 हाथियों के दल का उत्पात जारी, दर्जनों मकानों को किया क्षतिग्रस्त, अपील-जंगल में न जाएं ग्रामीण…

CM Bhupesh Baghel : फैक्ट्री में कटिंग, सिलाई, पैकेजिंग आदि के अलग-अलग होंगे डिपार्टमेंट

इसके अंतर्गत देश की बड़ी रेडीमेड कंपनियों के साथ रायपुर नगर निगम टाई-अप करेगा। ये बड़ी कंपनियां इस फैक्ट्री को रॉ मटेरियल उपलब्ध कराएगी और तैयार होने वाले गारमेंट्स की खरीदी करेगा। बड़ी तादाद में तैयार होने वाले कपड़ों के लिए इस फैक्ट्री में कटिंग, सिलाई, पैकेजिंग आदि के अलग-अलग डिपार्टमेंट होंगे। इससे न केवल रायपुर की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि गारमेंट्स के क्षेत्र में रायपुर बड़ा मुकाम हासिल करेगा। यहां तैयार होने वाले कपड़ों की लागत कम होने से महानगरों की तुलना में इन कपड़ों की मांग बढ़ेगी, जिससे रोजगार के नये आयाम विकसित होंगे।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम रायपुर महापौर एज़ाज़ ढेबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।