रायपुर। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आज अंबिकापुर-सरगुजा दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.55 बजे अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर में ट्रांजिट हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे और दोपहर 2.40 बजे कलाकेंद्र मैदान, अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 3.45 बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर लौट आएंगे।
CM Bhupesh Baghel : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 40 लाख रुपए का करेंगे भुगतान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इसमें 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 1.30 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 59 लाख रुपए, गौठान समितियों को 1 करोड़ 6 लाख रूपए और महिला समूहों को 75 लाख रुपए की लाभांश राशि शामिल हैं।










